फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan Teacher used to touch clothes of girl students Bikaner police showed negligence in matter

Rajasthan: छात्राओं के कपड़ों में हाथ डालता था टीचर, बीकानेर पुलिस ने पहले दिखाई लापरवाही, अब आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Jul 2023 10:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jul 2023 10:12 PM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में निजी स्कूल के टीचर के साथ मारपीट की गई है। छात्राओं ने आरोप लगाया था कि टीचर हमें पास बुलाकर गलत तरीके से छूता है। हमारी शर्ट की जेब में हाथ डालता था। इस संबंध में थाने में लिखित रिपोर्ट दी गई थी। मगर, आरोपी को सजा दिलाने की जगह पुलिस ने उसके खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन
Rajasthan Teacher used to touch clothes of girl students Bikaner police showed negligence in matter
टीचर को पीटते हुए परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर शहर के एक निजी स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि अब शिक्षा के मंदिर में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। एक शिक्षक पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। 

विज्ञापन


बता दें कि घटना का पता चलने के बाद बच्चियों के परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। परिजनों ने आरोपी शिक्षक को मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस को मौके पर बुलाकर सौंप दिया। स्कूल पहुंचे परिजनों ने इस मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल को लताड़ लगाई।
विज्ञापन


मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा, परिजनों ने छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए कोई शिकायत नहीं की है। वहीं, स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया था कि आठ छात्राओं के परिजनों ने टीचर के खिलाफ हमसे शिकायत की थी। उनका कहना था कि टीचर बच्चियों को गलत तरीके से छूता है। उनके कपड़ों में हाथ डालता है, शर्ट की पॉकेट में हाथ डालता है। प्रिंसिपल का कहना है कि पुलिस की इस कार्यशैली पर हैरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी टीचर बच्चियों के साथ पिछले कई दिनों से गलत हरकत कर रहा था। टीचर की हरकतों से परेशान होकर बच्चियों ने अपने साथ हो रही ज्यादती के बारे में अपने परिजनों को बताया। शिक्षक की हरकत के बारे में सुनकर गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे। स्कूल में शिक्षक की धुनाई कर मुक्ता प्रसाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मुक्ता प्रसाद पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्त में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed