{"_id":"65f067157685ec600c00977a","slug":"rajasthan-six-thousand-bighas-of-government-land-fraudulently-allotted-in-bikaner-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकानेर में फर्जी तरीके से आवंटित की छह हजार बीघा सरकारी जमीन, 12 पटवारियों पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकानेर में फर्जी तरीके से आवंटित की छह हजार बीघा सरकारी जमीन, 12 पटवारियों पर मामला दर्ज
Tue, 12 Mar 2024 08:42 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 08:42 PM IST
सार
बीकानेर के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन आवंटन में घोटाला सामने आया है। मामले में तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार, गिरदावर समेत एक दर्जन पटवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जमीन घोटाला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले के छत्तरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में जमीन आवंटन में घोटाला सामने आया है। इस मामले में तत्कालीन तहसीलदार, नायब तहसीलदार और गिरदावर समेत तकरीबन एक दर्जन पटवारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अधिकारियों पर फर्जी तरीके से जमीन आवंटित कर सरकार को करोड़ों रुपये का चूना लगाने का आरोप लगाया गया है। इन सभी अधिकारियों पर आरोप है कि साल 2018 से 2023 के बीच सरकारी जमीन का गलत आवंटन कर दिया और छह हजार बीघा जमीन गलत तरीके से आवंटित कर दी गई।
विज्ञापन
इस संदर्भ में तत्कालीन तहसीलदार कुलदीप कस्वां, सुरेन्द्र, दीप्ति, नायक तहसीलदार राजेश शर्मा, श्रवणदीन, गिरदावर सुभाष जांगिड़, मकसूद समेत 12 पटवरियों और कई खातेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। राजस्थान में इसको जमीन का सबसे बड़ा घोटाला माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि फर्जी तरीके से जमीन आवंटन में सरकार को 2500 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन