फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Schoolgirl became victim of brutality, family members filed a case against unknown person

Rajasthan News: दरिंदगी का शिकार हुई स्कूली छात्रा, परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया

Sun, 24 Dec 2023 04:20 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 04:20 PM IST
सार

Bikaner News: बीकानेर जिले में आने वाले कालू गांव से एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद छात्रा गर्भवती हो गई थी और दो दिन पहले उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता के परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Schoolgirl became victim of brutality, family members filed a case against unknown person
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

बीकानेर के कालू गांव में एक 15 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के बाद छात्रा गर्भवती हो गई थी और अभी दो दिन पहले उसके गर्भपात का मामला सामने आया है। जान से मारने की धमकी देने से डरी छात्रा ने अपने परिजनों से दुष्कर्म की बात छिपाई थी।

विज्ञापन


कालू थानाधिकारी लखविन्द्र सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि घटना तीन से चार माह पहले की है। पीड़ित 15 वर्षीय छात्रा स्कूल गई थी। छुट्टी होने के बाद एक अज्ञात युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी, जिससे वह डर गई। बाद में गर्भवती होने पर उसने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। 
विज्ञापन


थानाधिकारी ने बताया कि परिजनों के मुताबिक पीड़िता इन दिनों अपने ननिहाल गई हुई थी जहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची के गर्भवती होने की परिजनों को जानकारी दी। परिजनों द्वारा पूछे जाने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। पीड़िता आरोपी को नहीं जानती। इसलिए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed