{"_id":"65acc7c671a42a39220f1b94","slug":"rajasthan-news-juvenile-home-became-a-place-of-fun-child-abusers-were-seen-blowing-cigarette-smoke-2024-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: मौज-मस्ती का अड्डा बना बाल सुधार गृह, सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आए बाल अपचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: मौज-मस्ती का अड्डा बना बाल सुधार गृह, सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आए बाल अपचारी
Sun, 21 Jan 2024 12:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jan 2024 12:59 PM IST
सार
Bikaner: बाल संप्रेषण गृह में सुधार के लिए भेजे गए बाल अपचारियों का वहां सिगरेट का धुआं उड़ाते और पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। इस तरह का वायरल वीडियो सुधार गृह में व्याप्त अव्यवस्थाओं की पोल खोलता नजर आता है।
विज्ञापन
सिगरेट का धुआं उड़ाते बाल अपचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महीने भर पुराना बताया जा रहा वायरल वीडियो गजनेर रोड पुलिया के पास संप्रेक्षण गृह का है। वायरल वीडियो में संप्रेषण गृह में रह रहे नाबालिग सिगरेट का धुआं उड़ाते डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल महीने भर पहले एक बाल अपचारी की रिहाई पर संप्रेषण गृह में पार्टी का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
वायरल हुए इस वीडियो में बाल अपचारी सिगरेट का धुआं उड़ाते नजर आ रहे हैं। सबसे बड़ी बात इस दौरान उन्हें कोई रोकने-टोकने वाला वहां मौजूद नहीं था। वीडियो वायरल होने के बाद एएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीमों ने संप्रेषण गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया लेकिन बाल अपचारियों के पास से कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बाल गृह से एक नाबालिग की रिहाई पर बनाया गया था, जो अब वायरल हो रहा है। बहरहाल बड़ा सवाल ये है कि बाल संप्रेषण गृह से बार-बार अव्यवस्था की बातें सामने तो आती हैं लेकिन हर बार जांच के नाम पर कमेटी बनाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन