फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Father and son attacked Discom team that came to collect dues, police registered a case

Rajasthan News: बकाया राशि वसूलने पहुंची डिस्कॉम की टीम पर पिता-पुत्र ने किया हमला, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Thu, 28 Dec 2023 01:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

Bikaner News: जिले के नोखा के माडिया गांव में बार-बार नोटिस देने के बावजूद विद्युत बिल की बकाया राशि नहीं चुकाने पर ट्रांसफार्मर उतारने पहुंची डिस्कॉम की टीम के साथ गांव के एक पिता-पुत्र ने मारपीट की और टीम को गाड़ी से कुचलने का प्रयास किया। डिस्कॉम के कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Father and son attacked Discom team that came to collect dues, police registered a case
बकाया राशि वसूलने पहुंची डिस्कॉम की टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोटिस देने के बाद भी बकाया बिल चुकता नहीं करने पर माडिया गांव पहुंची डिस्कॉम की टीम से गांव के ही पिता-पुत्र ने मारपीट भी की। डिस्कॉम के कर्मचारियों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस की उपस्थिति में कर्मचारी ट्रांसफार्मर उतारकर नोखा लेकर गए। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इन दिनों डिस्कॉम ने बिजली के बकायादारों से वसूली का अभियान चलाया हुआ है। डिस्कॉम बकाया बिजली के बिल नहीं जमा करने वाले लोगों के ट्यूबवैलों से कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही है। जोधपुर डिस्कॉम नोखा की कनिष्ठ अभियंता सपना मीणा ने नोखा थाने में रिपोर्ट में बताया कि माडिया निवासी रामस्वरूप बिश्नोई के कृषि विद्युत बिलों के करीब एक लाख चालीस हजार रुपए बकाया थे, जिसकी वसूली के लिए वे स्वयं विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ वसूली के लिए गए थे। 
विज्ञापन


वसूली नहीं होने पर विभाग के आदेशानुसार उक्त कृषि कनेक्शन का ट्रांसफार्मर विभाग के कार्मिक उतारने लगे, तभी रामस्वरूप ने अपनी गाड़ी से जान से मारने की नीयत से कर्मचारियों के पीछे दौड़ाई। साथ ही पिता-पुत्र ने लाठियों से टीम पर हमला बोल दिया जिससे कई कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed