फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan News: Called in the name of Godara and demanded ransom, threatened to kill if not paid

Rajasthan News: रोहित गोदारा के नाम पर फोन कर व्यापारी से फिरौती की मांग, नहीं देने पर दी जान से मारने की धमकी

Sun, 28 Jan 2024 10:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 28 Jan 2024 10:59 AM IST
सार

Bikaner: जिले के लूणकरणसर के एक व्यापारी ने गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से फोन कर फिरौती मांगने का मामला दर्ज कराया है। व्यापारी ने बताया कि फोन करने वाले ने फिरौती की रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Called in the name of Godara and demanded ransom, threatened to kill if not paid
राेहित गोदारा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

लूणकरणसर के पीड़ित व्यापारी रिकबचंद जैन ने पुलिस को बताया कि 25 जनवरी को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आया था, जिसमें फोन करने वाले ने स्वयं को रोहित गोदारा बताते हुए रुपयों की डिमांड की। रुपए नहीं देने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। जिस नंबर से कॉल किया गया, वह विदेशी नंबर बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में की गई एफआईआर के आधार पर फिलहाल रोहित गोदारा के खिलाफ ही मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। दो दिन पहले ही इसी प्रकार फोन करके रोहित गोदारा के नाम से सीकर के एक व्यापारी से रंगदारी मांगी गई थी। गैंगस्टर के नाम से फोन आने के बाद व्यापारी का पूरा परिवार डरा हुआ है। ज्ञात रहे कि गैंगस्टर रोहित गोदारा स्वयं भी लूणकरणसर के गांव कर्पूरीसर का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed