फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Rajasthan car rammed into truck moving ahead from behind in Bikaner killing six people including two children

Rajasthan: आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुसी कार, दो बच्चों सहित छह लोगों की मौत, सभी मृतक हरियाणा के निवासी

Fri, 19 Jul 2024 08:46 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 19 Jul 2024 08:46 AM IST
सार

राजस्थान के बीकानेर में गुरुवार रात भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। घटना बीकानेर से 100 किमी दूर महाजन थाना क्षेत्र में हुई। सभी मृतक कार में सवार थे।

विज्ञापन
Rajasthan car rammed into truck moving ahead from behind in Bikaner killing six people including two children
बीकानेर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के महाजन थाना इलाके में गुरुवार रात को भारत माला सड़क पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी। इस सड़क हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल ने हनुमानगढ़ अस्पताल में दम तोड़ दिया। बता दें कि कार में छह लोग सवार थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भारत माला सड़क पर जैतपुर टोल के पास ट्रेलर के पीछे से कार टकराई। बताया जा रहा है कि कार डबवाली से बीकानेर की तरफ जा रही थी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक गंभीर घायल बच्ची ने पल्लू अस्पताल में तोड़ा दम तोड़ दिया। हादसे में दो पुरुष, दो महिला, एक बच्चे और एक बच्ची की मौत हुई है।
विज्ञापन




हादसे के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। पुलिस को शवों के निकालने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में शिव कुमार, आरती, नीरज कुमार, स्नेहा, भूमिका और डूग्गू निवासी डबवाली की मौत हो गई। सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक हरियाणा के मंडी डबवाली के बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद बीकानेर से जिला कलेक्टर नम्रता और पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम मौके के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed