फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Accused Arrested for Threatening Chief Minister Over Phone, Call Made from Bikaner Jail

Bikaner News: मुख्यमंत्री को फोन पर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, बीकानेर जेल से किया था कॉल

Fri, 28 Mar 2025 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 02:31 PM IST
सार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी भरा फोन कॉल करने वाले आरोपी को बीकानेर जेल से गिरफ्तार किया गया है। जेल अधीक्षक का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bikaner News: Accused Arrested for Threatening Chief Minister Over Phone, Call Made from Bikaner Jail
मुख्यमंत्री को धमकी देने वाला कैदी बीकानेर जेल से गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल से मिली धमकी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले में बीकानेर सेंट्रल जेल में बंद कैदी आदिल को पुलिस और जेल प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया है। जेल प्रशासन द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन चलाया में आदिल के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे उसने मुख्यमंत्री को धमकी दी थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kota News: दिनदहाड़े पेट्रोल पंप पर आतंक मचाने वाले बदमाशों पर शिकंजा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने बताया कि आदिल को पहले पाली जेल में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे बीकानेर सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया था। जेल अधीक्षक आदिल की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट हो गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है और उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी गई है। फिलहाल जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को भी बुधवार देर शाम जान से मारने की धमकी का फोन आया था। जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में बुधवार देर शाम आए इस फोन कॉल के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और कॉल करने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की। जांच में पता चला कि कॉल की लोकेशन जयपुर सेंट्रल जेल की थी। इसके बाद पुलिस अधिकारी तुरंत हरकत में आए और जेल प्रशासन को सूचना देकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed