फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Out-of-control car plunges into Indira Gandhi Canal; one youth dead, another missing

बीकानेर: चुनाव प्रचार से लौट रहे पांच युवकों की कार नहर में गिरी, एक का शव मिला; दूसरे की तलाश जारी

Sat, 24 Oct 2026 11:49 AM IST
बीकानेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: बीकानेर ब्यूरो Updated Sat, 24 Oct 2026 11:49 AM IST
सार

बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पंचायत चुनाव प्रचार से लौट रहे पांच युवकों की कार इंदिरा गांधी मुख्य नहर में गिर गई। तीन युवकों को बचा लिया गया। प्रेम मेघवाल का शव मिला है, जबकि इमरान की तलाश जारी है।

विज्ञापन
Out-of-control car plunges into Indira Gandhi Canal; one youth dead, another missing
बेकाबू कार इंदिरा गांधी नहर में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बेकाबू स्विफ्ट डिजायर कार इंदिरा गांधी मुख्य नहर में जा गिरी। हादसे के समय कार में थारुसर गांव के पांच युवक सवार थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं, प्रेम मेघवाल का शव बरामद हुआ है, जबकि इमरान की तलाश जारी है।

हादसा शुक्रवार रात करीब 10 बजे आरडी 656 के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार युवक पंचायत चुनाव में प्रचार करने के बाद अपने गांव थारुसर लौट रहे थे। वे आरडी 682 से नहर के पटड़े के रास्ते आरडी 660 की आबादी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान आरडी 656 के पास कार अनियंत्रित हो गई और सीधे नहर में जा गिरी।

विज्ञापन


गश्त कर रहे पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे के समय खाजूवाला सीओ विजयपाल यादव और छत्तरगढ़ थानाधिकारी नवनीत धालीवाल पंचायतीराज चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। कार नहर में गिरने की सूचना मिलते ही दोनों अधिकारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने रस्सियों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद कार सवार लियाकत, रफीक और मशूक खान को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: पांच साल देश की सेवा की, अब समाज सेवा की बारी, पूर्व महिला बीएसएफ जवान माया को भाजपा ने उतारा

प्रेम मेघवाल का शव बरामद, इमरान की तलाश जारी
हादसे में थारुसर निवासी प्रेम मेघवाल और इमरान पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलने पर बीकानेर से एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान प्रेम मेघवाल का शव नहर से बरामद कर लिया गया, जबकि इमरान का पता नहीं चल पाया। उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed