{"_id":"66c410364ba14daf3b014c98","slug":"cow-protectors-chased-them-for-several-kilometers-and-freed-seven-cows-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: गौ रक्षकों ने कई किलोमीटर पीछा कर मुक्त कराए सात गौवंश, देर रात घटी घटना; ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: गौ रक्षकों ने कई किलोमीटर पीछा कर मुक्त कराए सात गौवंश, देर रात घटी घटना; ग्रामीणों में आक्रोश
Tue, 20 Aug 2024 09:10 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Aug 2024 09:10 AM IST
सार
Bikaner News: बीछवाल थाना क्षेत्र में देर रात्रि को गौ रक्षकों ने गौ तस्करों का पीछा कर उनके कब्जे गौवंश को मुक्त कराया है। इस पूरी घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।
विज्ञापन
मुक्त कराए सात गए गौवंश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना इलाके के कानासर गांव में देर रात पिकअप में डालकर सात गौवंश ले जाया जा रहा था। सूचना मिलने पर जीव रक्षक गौ सेवा संगठन के अध्यक्ष जगदीश प्रजापत की टीम ने गौ तस्करों का पीछा किया और तस्करी कर लें जाए जा रहे हैं गौवंश को मुक्त कराया।
विज्ञापन
गौ रक्षकों ने कई किलोमीटर पीछा कर मुक्त कराए 7 गौवंश
बीछवाल थाना इलाके के कानासर में देर रात्रि को जीव रक्षक गौसेवा संगठन के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली थी कि कुछ गौ तस्कर गौवंश को गाड़ी में डालकर ले जा रहे हैं। रक्षकों ने गौ तस्करों का पीछा कर उनके कब्जे गौवंश को मुक्त करवाया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मौके पर पहुंची बीछवाल पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गाड़ी में 7 गौवंश को ठूंस ठूंस कर भरे हुए थे। जिनके हाथ पैर और सींग को बुरी तरह से बांधा हुआ था और शरीर पर चोट आई हुई थी। पुलिस ने गौ तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन