{"_id":"67b45c663b14627530058adb","slug":"bikaner-water-tank-roof-collapsed-three-students-died-accident-happened-while-taking-out-water-in-government-school-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2640034-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: जर्जर वाटर टैंक की छत गिरने से तीन छात्राओं की मौत, स्कूल में पानी निकालते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: जर्जर वाटर टैंक की छत गिरने से तीन छात्राओं की मौत, स्कूल में पानी निकालते वक्त हुआ हादसा
Tue, 18 Feb 2025 04:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 04:39 PM IST
सार
राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवानाडा में वाटर टैंक से पानी निकालते समय जर्जर कुंड की कमजोर छत भरभराकर गिर गई और तीनों छात्राओं की कुंड में गिरने से मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के नोखा में केडली गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवानाडा में हुए एक हादसे में स्कूल में बने वाटर टैंक से पानी निकालने के दौरान कुंड की जर्जर छत गिरने से तीन मासूम छात्राओं की मौत हो गई। मृत छात्राओं की पहचान 8 वर्षीय प्रज्ञा पुत्री रेखाराम जाट, भारती पुत्री ओमाराम जाट और रवीना पुत्री बागाराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना उस समय हुई जब तीनों छात्राएं स्कूल में पानी निकालने गई थीं। इसी दौरान कुंड की जर्जर छत अचानक भरभराकर गिर गई और तीनों बच्चियां कुंड में गिर गईं। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चौंकाने वाली बात यह है कि स्कूल के एक अध्यापक ने नवंबर माह में ही शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर जर्जर टैंक की स्थिति के बारे में संभावित खतरे की जानकारी देते हुए तुरंत मरम्मत की मांग की थी, लेकिन प्रशासन ने इसे नजरअंदाज कर दिया। नतीजतन यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तीन मासूम बच्चियों की जान चली गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही नोखा के उपखंड अधिकारी गोपाल जांगिड़ और थाना अधिकारी अमित स्वामी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रशासन ने शिक्षा विभाग को भी घटना की सूचना दे दी है और मामले की जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।