फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Suratgarh deer hunting case heats up forest workers come out in support of DFO-Ranger

Bikaner: सूरतगढ़ हिरण शिकार मामला गरमाया, DFO-रेंजर के समर्थन में उतरे वनकर्मी,बोले- बिना जांच निलंबन सही नहीं

Tue, 20 Aug 2024 08:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Aug 2024 08:14 PM IST
सार

बीकानेर में सूरतगढ़ हिरण शिकार मामला गरमा गया है। डीएफओ और रेंजर के समर्थन में वनकर्मी उतर गए हैं। सभी ने कहा, बिना जांच निलंबन सही नहीं है।

विज्ञापन
Bikaner Suratgarh deer hunting case heats up forest workers come out in support of DFO-Ranger
वनकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर में सूरतगढ़ के एक गांव में चिंकारा और खरगोश के शिकार की घटना का मामला अब गर्माने लगा है। इस प्रकरण में चिंकारा के शव को जबरदस्ती अपने कब्जे में रखने वालों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर संभाग के वनकर्मियों ने संभागीय मुख्य वनरक्षक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए धरना दिया।

विज्ञापन


संभाग स्तरीय वनकर्मियों का रोष है कि वन्यजीव प्रेमियों के नाम पर कुछ लोगों ने चिंकारा व खरगोश का शव अपने कब्जे में किया हुआ है। जो राजकार्य में बाधा की श्रेणी में आता है। उनका विरोध है कि प्रदर्शनकारी डीएफओ को निलंबन की मांग कर रहे हैं। इनके डर से वनकर्मी झुकने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन


वनकर्मियों का कहना है कि वे निर्दोष हैं। मामले की पूरी जांच करवा ली जाए। अगर सरकार व प्रशासन प्रदर्शन कर रहे वनप्रेमियों के दबाव में आकर कोई फैसला लेती है तो संभाग के सभी वनकर्मी सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर कामकाज बंद कर देंगे। गौरतलब रहे कि 18 अगस्त को चिंकारा व खरगोश के शव मिलने के बाद वनप्रेमियों ने आन्दोलन शुरू कर दिया था और डीएफओ के निलंबन की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed