{"_id":"689422e5964881fee307cada","slug":"bikaner-stabbing-in-a-domestic-dispute-husband-dies-wife-and-brother-injured-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3257656-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, चाकूबाजी में पति की मौत, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, चाकूबाजी में पति की मौत, पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Thu, 07 Aug 2025 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:03 PM IST
सार
पति-पत्नी के बीच झगड़े में हुई चाकूबाजी में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृतक के भाई को भी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
घरेलू कलह में चाकूबाजी, पति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र के एक परिवार में हुए घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पति-पत्नी के बीच झगड़े के दौरान हुई चाकूबाजी में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और मृतक का भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सीआई विश्वजीत मौके पर पहुंचे और घायलों को पीबीएम अस्पताल भिजवाया। दोनों घायलों का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है।
मृतक की पहचान कमला कॉलोनी निवासी सन्नी पंवार के रूप में हुई है, जिसकी गर्दन पर चाकू लगने से मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी ममता और भाई जीतू पंवार को भी गंभीर चोटें आई हैं। ममता के हाथ, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें हैं, जबकि जीतू को भी कई स्थानों पर चोट लगी है। ममता की हालत गंभीर बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: नाले के पास मिला अज्ञात किशोरी का शव, पुलिस ने दुष्कर्म और रक्तस्राव से मौत की आशंका जताई
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्नी पंवार एक डिलीवरी बॉय था और निजी कंपनियों के पार्सल पहुंचाने का कार्य करता था। वह पिछले कई दिनों से काम पर नहीं जा रहा था और शराब की लत का शिकार था। इसी को लेकर घर में आए दिन झगड़े होते थे। सन्नी और ममता के दो बेटे हैं, जो कॉलेज में पढ़ते हैं। घटना के समय दोनों घर पर नहीं थे लेकिन बाद में उन्हें बुलाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बेटे भी माता-पिता के आपसी झगड़ों से बेहद परेशान रहते थे। पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को घरेलू कलह का नतीजा मान रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और मामले की जांच जारी है।