फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Car rammed into a truck parked on the roadside, 2 youths died on the spot, 1 seriously injured

Bikaner News: सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी कार, दो युवकों की मौके पर हुई मौत, एक गंभीर घायल

Tue, 06 May 2025 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 06 May 2025 07:50 PM IST
सार

आज दोपहर हुई एक सड़क दुर्घटना में एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े वाहन में जा घुसी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Bikaner News: Car rammed into a truck parked on the roadside, 2 youths died on the spot, 1 seriously injured
खड़े ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो

विस्तार

जिले के नोखा क्षेत्र में आज दोपहर हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीकानेर बाइपास पर पांचू पुलिया के पास स्थित गुरु कृपा होटल के सामने दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में नोखा गांव निवासी धीरज सियाग (19) पुत्र श्यामलाल सियाग और विकास सियाग (21) पुत्र हरिराम सियाग की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे। वहीं उनके साथ गाड़ी चला रहा राकेश गोदारा (23) निवासी सतरेन (नागौर) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: एक पिस्टल और 6 जिंदा कारतूस के साथ लॉरेंस गैंग का गुर्गा हिरासत में, दो साथियों को भी धर दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार तीनों युवक सतरेन गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। राकेश स्कॉर्पियो चला रहा था और धीरज व विकास को उनके गांव नोखा छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही नोखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी मशीन की मदद से गाड़ी में फंसे शवों को बाहर निकाला। घायल राकेश को एंबुलेंस से नोखा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed