फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner : Sarpanch assaulted JEN of electricity department on the middle of the road, people kept making video

Bikaner News : सरपंच की दबंगई, बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ बीच सड़क पर की मारपीट, वीडियो बनाते रहे लोग

Sat, 21 Sep 2024 01:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Sep 2024 01:14 PM IST
सार

जिले के श्री डूंगरगढ़ में सरपंच द्वारा बीच सड़क में गाड़ी रोककर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट करने और भद्दी गालियां देने का मामला सामने आया है। पीड़ित अधिकारी ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी है।

विज्ञापन
Bikaner : Sarpanch assaulted JEN of electricity department on the middle of the road, people kept making video
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री डूंगरगढ़ से एक सरपंच की दबंगई दर्शाती हुई हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। सरपंच द्वारा भरी सड़क पर बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता के साथ मारपीट की गई। इस दौरान सरपंच आपे से बाहर होकर बिजलीकर्मी को भद्दी गलियां देते हुए दिखाई दिए। हैरत की बात है कि सरपंच बिजलीकर्मी के साथ मारपीट करता रहा और वहां मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बनाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता नारायण शुक्ला पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल के निर्देश के बाद वहां जमीन का टेक्निकल निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान पंचायत समिति के पीओ गिरधारीदास और ग्राम विकास अधिकारी मधु ओझा भी उनके साथ थे। मीटिंग करने के बाद वापस पंचायत समिति की सरकारी गाड़ी लेकर श्री डूंगरगढ़ लौटते समय तोलियासर गांव के पास उनकी गाड़ी को टक्कर मारने के इरादे से ओवरटेक करके रोका गया और कनिष्ठ अभियंता को गला पकड़कर नीचे उतारकर मारपीट की गई। पीड़ित अधिकारी ने घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। 
विज्ञापन


अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को देने पर श्री डूंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट के आरोपी सरपंच और उसके बेटे को थाने लेकर पहुंची। कनिष्ठ अभियंता की रिपोर्ट पर ठुकरियासर सरपंच अमराराम गांधी एवं उनके पुत्र बुधराम गांधी के खिलाफ पुलिस ने बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल हरिराम मीणा को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed