{"_id":"6848300b6cbda34e2204ca4f","slug":"bikaner-rapists-den-demolished-administration-used-yellow-paw-strict-action-on-the-lines-of-yogi-model-bikaner-news-c-1-1-noi1354-3044740-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: दुष्कर्मी के ठिकाने पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त कर गोचर भूमि मुक्त कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: दुष्कर्मी के ठिकाने पर चला प्रशासन का पीला पंजा, अवैध निर्माण ध्वस्त कर गोचर भूमि मुक्त कराई
Wed, 11 Jun 2025 11:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:45 AM IST
सार
श्रीडूंगरगढ़ के सुरजनसर गांव में दो मासूम बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर गोचर भूमि को मुक्त कराया। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
विज्ञापन
दुष्कर्मी का अड्डा जमींदोज
विस्तार
प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती के उदाहरण अब खुलकर सामने आने लगे हैं। उत्तरप्रदेश के योगी मॉडल की तर्ज पर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र स्थित सुरजनसर गांव में दो मासूम बहनों के साथ दुष्कर्म के आरोपी भगवान सोनी के अवैध अड्डे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।
आरोपी ने गांव की लगभग 50 बीघा गोचर भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्के मकान, दुकानें और अपना ठिकाना बना रखा था। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपी ने इस जमीन पर अफीम की खेती भी कर रखी थी। बताया जा रहा है कि इसी अड्डे पर आरोपी ने दो नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
घटना के बाद से गांव में भारी आक्रोश था और ग्रामीण लगातार प्रशासन से आरोपी के ठिकाने को ध्वस्त कर गोचर भूमि को मुक्त कराने की मांग कर रहे थे।
मंगलवार सुबह तहसीलदार कुलदीप मीणा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम सुरजनसर गांव पहुंची। हालात की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इसके बाद सरकारी भूमि पर बने आरोपी के अवैध मकान और दुकानों को जेसीबी से गिरा दिया गया।
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन की यह कार्रवाई न केवल न्याय की दिशा में एक ठोस कदम है बल्कि राज्य में अपराधियों के मन में भय और आम जनता में विश्वास लौटाने का प्रयास भी है।