{"_id":"66347e7083aa66344308fc73","slug":"bikaner-news-youth-fell-into-sewer-line-chamber-accident-happened-due-to-negligence-of-municipal-corporation-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: सीवर लाइन के चेंबर में स्कूटी समेत गिरा युवक, नगर निगम की लापरवाही ने आफत में डाली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: सीवर लाइन के चेंबर में स्कूटी समेत गिरा युवक, नगर निगम की लापरवाही ने आफत में डाली जान
Fri, 03 May 2024 02:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 02:27 PM IST
सार
शहर की एक कॉलोनी में सीवर लाइन का चेंबर टूट जाने से एक स्कूटी सवार गाड़ी समेत गड्ढे में जा गिरा। आसपास के लोगों ने किसी तरह युवक की जान बचाई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निगम की लापरवाही के चलते एक स्कूटी सवार की जान पर बन आई। दरअसल शहर के बंगला नगर के वार्ड नंबर 1 में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन खराब है, जिसके चलते पूरी गली में गंदा पानी भरा रहता है। इसी बीच सीवर लाइन का चैंबर भी टूट गया। कल शाम एक युवक अपनी स्कूटी सहित इस चैंबर में जा गिरा, स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवक को बाहर निकाला।
विज्ञापन
यहां रह रहे लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से यह सीवर लाइन चौक हो रखी है। इस बारे में निगम के अधिकारियों को कई बार लिखित और मौखिक रूप से अवगत करवा चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यहां हर रोज हो रहे हादसों में कई लोग घायल हो रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि शिकायत के बाद बुधवार को निगम के सफाईकर्मी आए थे मगर यहां के हालात देखकर यह कहते हुए लौट गए कि मरम्मत में समय लगेगा।
विज्ञापन