{"_id":"6777c4f6c14621ccb50363ae","slug":"bikaner-news-youth-dies-due-to-wrong-injection-on-complaint-of-infection-family-members-demand-action-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : संक्रमण की शिकायत पर गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : संक्रमण की शिकायत पर गलत इंजेक्शन लगाने से युवक की मौत, परिजनों ने तुरंत कार्रवाई की मांग की
Fri, 03 Jan 2025 04:38 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:38 PM IST
सार
जिले के नोखा थाना क्षेत्र में एक युवक को शरीर में संक्रमण की शिकायत पर लगाए गए इंजेक्शन से उसकी तबीयत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नोखा थाना क्षेत्र के दावा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। स्थानीय युवक हनुताराम की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने के कारण मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि सरकड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के चलते हनुताराम की हालत बिगड़ी और बाद में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हनुताराम को शरीर में संक्रमण की शिकायत के बाद उसे सोमवार को सरकड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां इंजेक्शन लगाने के तुरंत बाद उसकी तबीयत और बिगड़ गई और संक्रमण पूरे शरीर में फैल गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए हुनताराम को बीकानेर के लिए रैफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया और पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के सामने धरना देते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी और आर्थिक सहायता का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, वे आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम सामने नहीं आए हैं। प्रशासन अपने स्तर पर मामला सुलझाने के प्रयास में है।