फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Young man beaten to death in land dispute

Bikaner News: भूमि विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, धरने पर बैठे परिजन, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Tue, 30 Jul 2024 10:12 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 30 Jul 2024 10:12 PM IST
सार

हत्या के बाद से परिजन मोर्चरी के आगे धरना देकर हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के गोविंद सिंह, प्रभु सिंह, उम्मेद सिंह और शंकर सिंह ने गणेश की हत्या की है। पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Bikaner News: Young man beaten to death in land dispute
व्यक्ति की पीटकर हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जामसर थाना क्षेत्र के कालासर में जमीनी विवाद के चलते देर रात एक युवक की पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। परिजन उसे गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के बाद से परिजनों की ओर से मोर्चरी के आगे धरना दिया गया है। परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जामसर थाना क्षेत्र में आने वाले कालासर गांव में जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। उसके बाद एक पक्ष के कुछ लोगों ने मिलकर 22 साल के गणेश सिंह पुत्र पन्ने सिंह राजपूत की पिटाई कर दी। गणेश को इतना पीटा गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जामसर पुलिस मौके पर  पहुंची। कुछ युवकों को राउंड अप भी किया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते एक ही परिवार के दो पक्ष आपस में उलझ गए थे। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर हमला कर दिया। इसी हमले में गणेश सिंह की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि गांव के ही गोविंद सिंह, प्रभु सिंह, उम्मेद सिंह, शंकर सिंह ने गणेश की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed