फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Unique congratulatory message to Modiji, I love Modi and made lotus flowers from golgappas

Bikaner News: बीकानेर से मोदीजी को अनूठा बधाई संदेश, गोलगप्पों से आई लव मोदी और कमल का फूल बनाया

Sun, 09 Jun 2024 01:58 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 09 Jun 2024 01:58 PM IST
सार

देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। देश की जनता मोदी 3.0 के लिए अपने-अपने तरीके से बधाई संदेश प्रेषित कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीकानेर में गोलगप्पे बेचने वाले एक व्यक्ति ने अनोखे अंदाज में प्रधानमंत्री के नाम बधाई संदेश दिया है।

विज्ञापन
Bikaner News: Unique congratulatory message to Modiji, I love Modi and made lotus flowers from golgappas
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने जा रही है। देशवासी नरेंद्र मोदी को अलग-अलग तरीके से बधाई दे रहे हैं। बीकानेर के गोलगप्पे बेचने वाले धर्मेंद्र अग्रवाल ने 300 से अधिक रंग-बिरंगे गोल गप्पों के माध्यम से प्रधानमंत्री को अनोखे अंदाज में बधाई दी है। यह पहला अवसर है जब देश में लगातार तीसरी बार गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। 

विज्ञापन


बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल करीब 150 तरह के गोलगप्पे बनाते हैं। इन 150 तरह के गोलगप्पों के स्वाद को चखने के लिए भारत के कोने-कोने से लोग बीकानेर आते हैं। अपने गोलगप्पों के माध्यम से लिम्का बुक में अपना नाम दर्ज करवा चुके धर्मेंद्र ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गोलगप्पों से आई लव मोदी, कमल का फूल और हैट्रिक की आकृति बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अनूठा बधाई संदेश दिया है। 
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी का मुखौटा पहनकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी इन गोलगप्पे का भरपूर आनंद लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed