फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Two youth riding a bike died after being hit by a container in Sridungargarh.

Bikaner News: श्रीडूंगरगढ़ दर्दनाक हादसे में दो की मौत, बाइक सवारों को सौ मीटर घसीटता ले गया कंटेनर

Thu, 16 May 2024 06:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 16 May 2024 06:24 PM IST
सार

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित कंटेनर में फंस गए और करीब सौ मीटर तक दोनों घसीटते गए। बाइक चकनाचूर हो गई और भजन गायकों ने मौके पर दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Bikaner News: Two youth riding a bike died after being hit by a container in Sridungargarh.
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के श्रीडूंगरगढ़ में कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर दोनों बाइक सवार युवकों को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डाक से लदा कंटेंनर जयपुर से बीकानेर की तरफ आ रहा था। वहीं दोनों बाइक सवार शादी में बाइक से रतनगढ़  जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस और सेवादारों की मदद से दोनों युवकों के शवों को श्रीडूंगरगढ़ की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


गांव-गांव जाकर गाते थे भजन
हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक भजन गायक थे। हरिराम नायक (30) पुत्र राजाराम नायक और सीताराम मेघवाल (40) पुत्र कानाराम मेघवाल की मौत हो गई। दोनों कुंतासर गांव के रहने वाले थे। दोनों गांव-गांव जाकर भजन गाते थे। इनकी भजन मंडली के ही एक सदस्य की शादी है, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों बाइक पर रतनगढ़ जा रहे थे। रास्ते में कंटेनर ने इन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सहित कंटेनर में फंस गए और करीब सौ मीटर तक दोनों घसीटते गए। बाइक चकनाचूर हो गई और भजन गायकों ने मौके पर दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed