{"_id":"6633cc49bfde3aa38d0466b7","slug":"bikaner-news-two-bike-youths-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-in-gajner-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: गजनेर में तेज रफ्तार का कहर, कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: गजनेर में तेज रफ्तार का कहर, कार ने मारी बाइक को टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत
Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 02 May 2024 10:54 PM IST
सार
कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार कई बार पलटी खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार के नंबर के आधार पर कर सवार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
हादसे के क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीकानेर जिले गजनेर थाना क्षेत्र में रफ्तार के कहर ने दो लोगों की जान ले ली। तेज गति से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद कार कई बार पलटी खाते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दोनों युवक कोडमदेसर से रणधीसर जा रहे थे। इस दौरान नोखा दैया के पास तेज रफ़्तार कार ने रणधीसर निवासी 22 वर्षीय भंवर लाल पुत्र नेतराम जाति मेघवाल उम्र तथा जयमलसर निवासी 22 साल के बाबूराम पुत्र मोहन लाल मेघवाल की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस ने दोनों के शव कब्जे लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। फिलहाल पुलिस कार के नंबर के आधार पर कर सवार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन