{"_id":"662b85be2f07999113019ab1","slug":"bikaner-news-trauma-center-incharge-and-nursing-staff-face-to-face-over-vacating-the-room-boycotted-work-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कमरा खाली करवाने को लेकर ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और नर्सिंग स्टाफ आमने-सामने, किया काम का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कमरा खाली करवाने को लेकर ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और नर्सिंग स्टाफ आमने-सामने, किया काम का बहिष्कार
Fri, 26 Apr 2024 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 26 Apr 2024 04:15 PM IST
सार
ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में दवाइयों के स्टोर समेत एक कमरे को खाली करवाने के विरोध में नर्सिंग कर्मियों ने काम का बहिष्कार कर दिया। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज ने मनमानी के चलते यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के चुन्नीलाल सोमानी राजकीय ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज एवं नर्सिंग स्टाफ के बीच तनातनी बढ़ गई है। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज के आदेश को तुगलकी फरमान बताते हुए नर्सिंग स्टाफ ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल विवाद की वजह ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में दवाइयों के स्टोर सहित एक कमरे को खाली करवाना बताई जा रही है।
विज्ञापन
नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र बिश्नोई ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में स्टोर रूम और एक कमरे को खाली करने के आदेश जारी किए गए हैं। बिश्नोई का कहना है कि कमरे में नर्सिंग स्टाफ आराम करता है, इसे खाली करवाया जाना समझ से परे है। नर्सिंग स्टाफ का आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. बी.एल. खाजोटिया का रवैया मनमानी वाला है। इस बाबद हमने उन्हें अपनी आपत्ति जताई थी लेकिन फिर भी वे अपनी मनमानी कर रहे हैं। ऐसे में आज सभी नर्सिंग कर्मियों ने अपना विरोध जताते हुए काम का बहिष्कार कर दिया है।
विज्ञापन
अब ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज और नर्सिंग स्टाफ के बीच तनातनी का विभागीय कार्यप्रणाली पर कुछ असर हो या नहीं हो लेकिन इतना तय है कि मरीज के लिए यह सब झेलना कष्टदायक साबित होगा।
विज्ञापन