{"_id":"66e5110af0efe77e690d0a5b","slug":"bikaner-news-three-killed-in-head-on-collision-between-car-and-pickup-accident-occurred-near-naurangdesar-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : कार और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में मासूम समेत तीन की मौत, नौरंगदेसर के पास हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : कार और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत में मासूम समेत तीन की मौत, नौरंगदेसर के पास हुआ हादसा
Sat, 14 Sep 2024 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 14 Sep 2024 09:59 AM IST
सार
बीकानेर से गमी में शामिल होकर लौट रहे एक परिवार की कार सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक मासूम ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर रोड पर नौरंगदेसर के पास कल देर रात कार और पिकअप में हुई आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री डूंगरगढ़ का एक परिवार बीकानेर में गमी में शामिल होकर देर रात वापस लौट रहा था। नौरंगदेसर के पास श्री डूंगरगढ़ से आ रही पिकअप और कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। हादसे में कल्याण दत्त, मनोज की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि एक मासूम की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वही पूजा, निशा, गोपी, बुद्धप्रकाश और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल घायलों का पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी है, जहां रमेश और पूजा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन