{"_id":"670bec506466bb094307ba4d","slug":"bikaner-news-the-thief-left-the-scorpio-abandoned-with-an-apology-slip-had-stolen-the-car-from-delhi-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : माफी की पर्ची के साथ लावारिस हालत में स्कॉर्पियो छोड़ गया चोर, दिल्ली से चुराई थी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : माफी की पर्ची के साथ लावारिस हालत में स्कॉर्पियो छोड़ गया चोर, दिल्ली से चुराई थी गाड़ी
Sun, 13 Oct 2024 09:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:20 PM IST
सार
चोर ने स्कॉर्पियो चोरी करने के बाद उसके मिरर पर सॉरी की पर्ची चस्पा करके लावारिस हालत में उसे सड़क पर छोड़ दिया। लावारिस गाड़ी को देखकर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच में पता चला कि यह गाड़ी दिल्ली के पालम विहार इलाके से चुराई गई थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के नापासर थाना इलाके में एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली चोरी की घटना ने सबका ध्यान खींचा। सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो के बेक मिरर में एक पर्ची चिपकी हुई मिली, जिस पर लिखा हुआ था कि यह गाड़ी चोरी की है, साथ ही बड़े-बड़े शब्दों में “सॉरी” भी लिखा हुआ था।
विज्ञापन
जयपुर रोड पर स्थित ग्रीन गार्डन होटल के पास सड़क पर लावारिस स्कॉर्पियो को देखकर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर से यह “माफी की चिट्ठी” मिली, जिसने सबको हैरानी में डाल दिया।
विज्ञापन
चोरी की यह स्कॉर्पियो दिल्ली के पालम विहार इलाके से चुराई गई है। पर्ची में लिखे गाड़ी के नंबर की पड़ताल करने पर मालिक का पता लगाया गया तो गाड़ी पालम विहार निवासी विनय कुमार की निकली जो 9 तारीख को घर के आगे से चोरी हो गई थी। फिलहाल नापासर थाना पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में लिया है। पुलिस ने इस स्कॉर्पियो के किसी वारदात में इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई है। बहरहाल पुलिस इस गैरतमंद चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन