फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Police revealed the incident of robbery from jeweller uncle and nephew had hatched the conspirac

Bikaner News: ज्वैलर से लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, मामा-भांजे ने रची थी साजिश

Fri, 05 Jul 2024 11:23 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 05 Jul 2024 11:23 AM IST
सार

एसपी गौतम ने बताया कि परिवादी और आरोपी लक्ष्मीनारायण सोनी की दुकानें पास-पास हैं, दोनों में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा रहती थी। जिसके चलते इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Bikaner News: Police revealed the incident of robbery from jeweller uncle and nephew had hatched the conspirac
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिला पुलिस ने ज्वेलर के साथ हुई लूट की वारदात का खुलासा करते हुए लूट में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा के चलते पड़ोसी दुकानदार ने अपने भांजे के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में लक्ष्मीनारायण सोनी, नारायण सोनी, विवेक सोनी, आमिर बंगाली, राकेश जाट, मनोज जाट और दिनेश विश्नोई शामिल हैं। जिन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

विज्ञापन


एसपी गौतम ने बताया कि परिवादी और आरोपी लक्ष्मीनारायण सोनी की दुकानें पास-पास हैं, दोनों में व्यापारिक प्रतिस्पर्धा रहती थी। जिसके चलते इस लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पहले रैकी की गई, बाद में चौखूंटी फाटक से बाबूलाल फाटक के रास्ते में एक सूनसान गली में मारपीट कर सोने-चांदी के जेवरात छीनकर ले गए। पीड़ित युवक इमरान को जेवरात गोल्ड लोन के लिए किसी ने दिए थे, जिसकी भनक बदमाशों को लग चुकी थी। 
विज्ञापन


उन्होंने पीड़ित के घर जाते समय उसके आगे स्कूटी लगाकर बेग छीन लिया, ये लोग पहले स्कूटी से फरार होना चाह रहे थे। लेकिन, व्यापारी इमरान ने हिम्मत दिखाते हुए स्कूटी सवार बदमाशों का पीछा करते हुए उन्हें स्कूटी से गिरा दिया। घबराए बदमाश एक अन्य गाड़ी से भाग गए। मौके पर पहुंची डीएसटी टीम ने स्कूटी के चेसिस नंबर से मालिक का पता लगाया तो पूरी वारदात परत दर परत खुलती गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूटी मालिक लक्ष्मीनारायण से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने इस वारदात में शामिल अन्य युवकों के बारे में बताया। पुलिस ने नाल थाना इलाके के मेघासर से एक आरोपी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए दो अन्य बदमाश दिनेश और मनोज के खिलाफ पहले से भी कई केस दर्ज है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed