फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: People pelted stones at police in a dispute over trust land

Bikaner News: ट्रस्ट की जमीन को लेकर विवाद, मोहल्लेवासियों ने पुलिस पर बरसाए पत्थर, तीन गिरफ्तार

Tue, 02 Jul 2024 06:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 02 Jul 2024 06:21 PM IST
सार

स्कूल ट्रस्ट की जमीन पर निर्माण के विरोध में हुई पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bikaner News: People pelted stones at police in a dispute over trust land
पुलिस और मोहल्लेवासियों में झड़प। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र स्थित स्कूल ट्रस्ट की जमीन पर मंगलवार को निर्माण के दौरान पुलिस और मोहल्लेवासी आमने-सामने हो गए। राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस की मौजूदगी में यहां निर्माण कराया जा रहा था। इसी दौरान मोहल्ले वालों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी लोगों को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

विज्ञापन


दरअसल सदर थाना क्षेत्र स्थित स्कूल ट्रस्ट की जमीन को लेकर मोहल्ले वासियों, स्कूल ट्रस्ट के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। राजस्थान हाईकोर्ट के स्कूल ट्रस्ट के पक्ष में आदेश के बाद स्कूल ट्रस्ट द्वारा पार्क की जमीन पर पुलिस की मौजूदगी में निर्माण करवाया जा रहा था। 
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस और मोहल्ले वासियों में जमकर कहासुनी हो गई। अचानक माहौल गरमा गया और अचानक मोहल्ले वासियों की तरफ से पत्थर बाजी शुरू हो गई। पत्थरबाजी के बाद पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। इस फसाद में निर्माण का विरोध कर रहे कई लोगों के चोटें आई हैं। फिलहाल सदर पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed