फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: People angry over unannounced power cut staged a protest outside the collector's residence

Bikaner News: अघोषित बिजली कटौती से परेशान वार्डवासियों का गुस्सा फूटा, देर रात कलेक्टर आवास के बाहर दिया धरना

Sat, 25 May 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 03:44 PM IST
सार

भीषण गर्मी से पूरे प्रदेश में हाल-बेहाल है। सिर पर चढ़ा सूरज आग उगल रहा है। ऐसे में शहर में हो रही बिजली कटौती ने आम लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। निरंतर बढ़ते पारे के बीच बार-बार की बिजली कटौती कोढ़ में खाज साबित हो रही है। अघोषित बिजली कटौती से परेशान वार्डवासियों ने कलेक्टर आवास के सामने धरना दिया।

विज्ञापन
Bikaner News: People angry over unannounced power cut staged a protest outside the collector's residence
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में सूरज आग उगल रहा है, गर्मी के तांडव की वजह से शहर तपने लगा है। शहर में सुबह नौ बजे से चिलचिलाती धूप लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। निरंतर पारा चढ़ने से बीकानेर शहर भट्टी की तरह तप रहा है। सूर्योदय के साथ शुरू हो रहा तपन का असर अब रात में भी महसूस किया जा सकता है। ऐसे में शहरी और ग्रामीण इलाकों में बार-बार हो रही बिजली कटौती शहरवासियों पर कोढ़ में खाज साबित हो रही है। 

विज्ञापन


देर रात को बार-बार हो रही अघोषित बिजली कटौती से नाराज वार्ड नंबर 69 के निवासी वार्ड पार्षद अनूप गहलोत के नेतृत्व में जिला कलेक्टर आवास के आगे धरना लगाकर बैठ गए। पार्षद का आरोप है कि कभी रखरखाव के नाम पर तो कभी लाइन में फाल्ट आने के नाम पर बिजली कंपनी बिजली काट रही है। इस भीषण गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से वार्डवासी हलकान हो रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों के अचानक जिला कलेक्टर आवास के आगे इकट्ठा होने की सूचना पर प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कलेक्टर आवास के आगे धरना लगाकर बैठे लोगों से समझाइश करने का प्रयास किया लेकिन वे बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए। बाद में बिजली विभाग के अधिकारियों के पहुंचने पर लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को खूब खरी-खोटी सुनाई इसके बाद इलाके में विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर वार्डवासियों ने जिला कलेक्टर आवास से धरना हटाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed