{"_id":"681dc1d9500fbd7cd50a4be3","slug":"bikaner-news-pakistani-tank-movement-near-border-blackout-urged-flights-cancelled-from-bikaner-airport-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: सीमा पर पाकिस्तानी टैंकों की हलचल बढ़ी, ब्लैक आउट की अपील, बीकानेर एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: सीमा पर पाकिस्तानी टैंकों की हलचल बढ़ी, ब्लैक आउट की अपील, बीकानेर एयरपोर्ट से उड़ानें रद्द
Fri, 09 May 2025 02:20 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 09 May 2025 02:20 PM IST
सार
ऑपरेशन सिंदूर के तहत की गई एयर स्ट्राइक से घबराए पाकिस्तान की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर टैंकों की मूवमेंट देखी गई है, जिसे लेकर सुरक्षा बल सतर्क हैं। इधर बीकानेर एयरपोर्ट से सभी उड़ानें अस्थाई रूप से रद्द कर दी गईं हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर भारत द्वारा की गई एयर स्ट्राइक के बाद पश्चिमी सीमा पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान की ओर से टैंकों की मूवमेंट देखी गई है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ रही है। सुरक्षा बल पूरी तरह से सतर्क हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने सरहदी इलाकों के निवासियों से किसी भी परिस्थिति में लाइट ऑन न करने की अपील की है। बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों में पिछले कई घंटों से बिजली आपूर्ति बंद रखी गई है, जिससे अंधेरे में रहकर रणनीतिक तैयारी को गुप्त रखा जा सके।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Barmer: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर पाक विस्थापितों ने गुड़ बांटकर मनाई खुशियां, कहा- हर मोर्चे पर साथ खड़े हैं
विज्ञापन
बीकानेर एयरपोर्ट हाई अलर्ट पर, उड़ानें रद्द
एयर स्ट्राइक के बाद केंद्र सरकार ने एहतियातन कदम उठाते हुए बॉर्डर से सटे 18 एयर पोर्ट्स पर उड़ानों का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। बीकानेर एयरपोर्ट भी इस सूची में शामिल है।
बीकानेर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो और एलायंस एयर की सभी फ्लाइट्स 9 मई तक रद्द कर दी गई हैं। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार आम नागरिकों का एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। मंगलवार रात से ही एयरपोर्ट पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।
एयर लाइंस द्वारा यात्रियों को टिकट रद्द होने की सूचना भेजी जा रही है और रिफंड प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। एयरपोर्ट प्रशासन ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और स्थिति सामान्य होने के बाद ही उड़ानों का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन