फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Mistake on release of murder and NDPS accused, police searching for accused after bail

Bikaner News : हत्या और एनडीपीएस आरोपी की रिहाई पर जेल प्रशासन की चूक, जमानत के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस

Fri, 06 Dec 2024 03:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 06 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

एडीजे कोर्ट ने हत्या के एक मामले में आर्म्स एक्ट के तहत दोषी ठहराते हुए एक आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई थी। इस केस में जमानत मिलने पर उसे बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया, जबकि एनडीपीएस के एक अन्य मामले में उसके खिलाफ जेल में बंद रहने का आदेश था।

विज्ञापन
Bikaner News: Mistake on release of murder and NDPS accused, police searching for accused after bail
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जेल प्रशासन की बड़ी चूक से गुरुवार को हत्या और एनडीपीएस जैसे गंभीर मामलों के आरोपी मदनलाल खीचड़ को रिहा कर दिया गया। आरोपी के खिलाफ नोखा थाने में एनडीपीएस का मामला दर्ज था और उसे मामले के तहत जेल में रखना था लेकिन एक अन्य मामले में जमानत मिलने के बाद उसे रिहा कर दिया गया। गुरुवार को कोर्ट से वारंट पहुंचने के बाद जेल प्रशासन को अपनी लापरवाही के बारे में पता चला।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मदनलाल को हाल ही में एडीजे कोर्ट ने हत्या के एक मामले में दोषी ठहराते हुए तीन साल की सजा सुनाई थी। इस केस में जमानत मिलने के बाद बुधवार को उसे जेल से रिहा किया गया लेकिन जेल प्रशासन ने एनडीपीएस केस के चलते उसकी हिरासत अवधि की अनदेखी कर दी।
विज्ञापन


गुरुवार शाम कोर्ट से वारंट पहुंचने के बाद जेल प्रशासन को अपनी गलती का अहसास हुआ। जेल अधीक्षक सुमन मालीवाल ने तुरंत एसपी कावेंद्र सिंह सागर को इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद जिले भर में पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। फिलहाल पुलिस ने मदनलाल के छिपने के संभावित ठिकानों पर कड़ी नजर रखी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed