{"_id":"664b5680fa3396f94105e17a","slug":"bikaner-news-maulvi-arrested-in-surat-has-connection-with-bikaner-arrest-of-the-youth-may-reveal-big-things-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: बीकानेर से जुड़े सूरत में गिरफ्तार मौलवी के तार, संदिग्ध की गिरफ्तारी से हो सकता है बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: बीकानेर से जुड़े सूरत में गिरफ्तार मौलवी के तार, संदिग्ध की गिरफ्तारी से हो सकता है बड़ा खुलासा
Mon, 20 May 2024 07:26 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 20 May 2024 07:26 PM IST
सार
सूरत पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बीकानेर के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पिछले दिनों देश के प्रमुख राजनेताओं को मारने की योजना बना रहे एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सूरत पुलिस ने एक मौलवी को गिरफ्तार किया था, जिसके पास से इस युवक के साथ मौलवी की संदिग्ध चैटिंग मिली थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुजरात के सूरत में सोहैल नाम के मौलवी की गिरफ्तारी के बाद उसके मोबाइल में मिले नंबर के आधार पर सूरत पुलिस ने बीकानेर पुलिस की मदद से नया शहर थाना इलाके से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गुजरात पुलिस से मिले इनपुट के बाद अशोक सुथार उर्फ अबू बकर निवासी विश्वकर्मा गेट को नया शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीकानेर आकर स्थानीय पुलिस को युवक के बारे में इनपुट दिया था, जिसके बाद स्थानीय पुलिस और गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि सूरत पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए सोहैल नाम के मौलवी को गिरफ्तार किया था, जो देश के प्रमुख नेताओं को मारने की योजना बना रहा था। मौलवी को गिरफ्तार किए जाने के बाद उसके मोबाइल में संदिग्ध चैटिंग मिली थी, जिसके आधार पर ट्रेस किए गए मोबाइल नंबरों में बीकानेर के विश्वकर्मा गेट निवासी अशोक सुथार उर्फ अबू बकर का नंबर मिला।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के मोबाइल से पाकिस्तान से जुड़े मोबाइल व फोन नंबर मिले हैं। गिरफ्तार युवक कट्टरपंथी संगठनों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त टीमें इस आरोपी युवक से संयुक्त पूछताछ कर रही हैं। यदि इसके खिलाफ ऐसा कुछ संदिग्ध मिलता है तो बीकानेर पुलिस द्वारा भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि अशोक सुथार धर्म परिवर्तन कर दिल्ली में रह रहा था, फिलहाल पुलिस ने उसके मोबाइल और कम्प्यूटर को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन