{"_id":"6631fe4617ee6c656907b982","slug":"bikaner-news-inmates-of-central-jail-assaulted-the-jailer-dispute-broke-out-over-search-of-barracks-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: सेंट्रल जेल के कैदियों ने की जेलर के साथ मारपीट, बैरकों की तलाशी को लेकर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: सेंट्रल जेल के कैदियों ने की जेलर के साथ मारपीट, बैरकों की तलाशी को लेकर हुआ विवाद
Wed, 01 May 2024 02:03 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 01 May 2024 02:03 PM IST
सार
बीछवाल सेंट्रल जेल में बंद विचाराधीन कैदियों ने गश्त के दौरान जेलर के साथ विवाद करते हुए हमला बोल दिया। दरअसल जेल में लगातार मिल रहे मोबाइलों को लेकर जेलर अपने सिपाहियों के साथ बैरकों की तलाशी करवा रहे थे।
विज्ञापन
केन्द्रीय कारागार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीछवाल केन्द्रीय कारागार में आए दिन मोबाइल मिलने की घटनाओं के बाद बैरकों की तलाशी के लिए गश्त कर रहे जेलर के साथ जेल में बंद विचाराधीन कैदियों ने मारपीट कर दी।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेंट्रल जेल में गश्त के दौरान जेलर सुरजाराम सोनी सिपाहियों को साथ लेकर बैरकों की तलाशी करवा रहे थे। उस दौरान विचाराधीन कैदी मोहम्मद समीर, अफरीद उर्फ गोली खान और शालेह मोहम्मद ने उनके साथ विवाद करते हुए मारपीट कर डाली।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों कैदियों के पास से लगातार मिल रहे मोबाइल फोन को लेकर जेल प्रशासन द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। जेलर के साथ मारपीट को भी इसी अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल जेलर सुरजाराम सोनी की रिपोर्ट पर बीछवाल थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन