फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Human Skull Found in 'Haunted Room'; Tantric Ritual or Brutal Murder? Mysterious Message Found o

Bikaner News: 'भूत कोठरी' में मिली इंसानी खोपड़ी; तांत्रिक क्रिया या बेरहम हत्या? दीवार पर मिला रहस्यमयी संदेश

Mon, 26 May 2025 09:59 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 26 May 2025 09:59 AM IST
सार

घड़सीसर में एक पुराने मकान से पुलिस को एक खोपड़ी, जबड़े, दांत और मांस के टुकड़े मिले लेकिन धड़ अभी तक नहीं मिल पाया है। घटनास्थल पर कोयले से भूत कोठरी में आपका स्वागत है, लिखा हुआ संदेश भी मिला है।

विज्ञापन
Bikaner News: Human Skull Found in 'Haunted Room'; Tantric Ritual or Brutal Murder? Mysterious Message Found o
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के घड़सीसर इलाके में एक जर्जर मकान से मानव खोपड़ी और अन्य अंग मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस को मौके से रहस्यमयी संदेश, खून से सने कपड़े, जूते और खोपड़ी के पास मांस के टुकड़े मिले हैं, जिससे तांत्रिक गतिविधियों की आशंका को बल मिल रहा है।

विज्ञापन


मामले की शुरुआत रविवार को हुई जब स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि पंपिंग स्टेशन के पास एक पुराने मकान और झाड़ियों में मानव अंग पड़े हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को वहां एक खोपड़ी, जबड़े, दांत और मांस के टुकड़े मिले लेकिन धड़ अभी तक नहीं मिल पाया है। पुलिस को संदेह है कि ये अंग बीते दिनों लापता हुए हिस्ट्रीशीटर पोला के हो सकते हैं, हालांकि यह पुष्टि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के बाद ही संभव होगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Crime: चाची ने भतीजी को होटल बुलाकर करवाया सामूहिक दुष्कर्म, दोस्तों ने की हैवानियत; वीडियो वायरल करने दी धमकी
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार के अनुसार घटनास्थल पर कोयले से लिखे गए दो रहस्यमयी संदेश भी मिले हैं- भूत कोठरी में आपका स्वागत है और मेरा नाम मौत का फरिश्ता, मेरी मौत ट्रेन से कटने से हुई है, जिनसे यह मामला और भी रहस्यमय हो गया है।

फिलहाल पुलिस ने मानव अवशेषों को मोर्चरी भिजवा दिया है और एफएसएल टीम जांच में जुटी है। मामला उजागर होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में डर और चर्चाओं का माहौल है। पुलिस हर संभावित एंगल से जांच कर रही है, जिसमें हत्या, आत्महत्या, या तांत्रिक क्रिया शामिल हैं। जल्द ही फॉरेंसिक रिपोर्ट के आने के बाद इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद है। तब तक बीकानेर की यह भूत कोठरी कई अनसुलझे सवालों के साथ चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed