फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Gang raped a minor after giving her intoxicants, was blackmailing her for 6 months

Bikaner News : नशीला पदार्थ पिलाकर किया नाबालिग के साथ किया गैंगरेप, 6 महीनों से कर रहे थे ब्लैकमेल

Sun, 08 Dec 2024 04:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 08 Dec 2024 04:15 PM IST
सार

नाबालिग को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में किशोरी के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। परिजनों का कहना है कि आरोपी 6 महीनों से धमकी देकर लगातार उनकी बेटी को परेशान कर रहे थे।

विज्ञापन
Bikaner News: Gang raped a minor after giving her intoxicants, was blackmailing her for 6 months
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के खाजूवाला थाना इलाके में एक नाबालिग को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बार-बार गैंगरेप का मामला सामने आया है। परेशान नाबालिग द्वारा अपने घरवालों को इस ज्यादती के बारे में बताने पर परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम के डिप्टी एसपी सुभाष गोदारा कर रहे हैं। पुलिस ने फिलहाल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि बीडी निवासी सुनील, 465 हेड निवासी अबरार और कुछ अन्य लोगों ने उसकी बेटी को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और पिछले 6 महीने से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं।
विज्ञापन


किशोरी के परिजनों की शिकायत पर खाजूवाला पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed