{"_id":"66714adc6c9250fd9c037680","slug":"bikaner-news-former-minister-devi-singh-bhati-said-it-is-not-right-to-cut-the-ticket-of-the-winning-mp-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने टिकट वितरण को लेकर कहा- जीते हुए सांसद का टिकट काटना सही नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने टिकट वितरण को लेकर कहा- जीते हुए सांसद का टिकट काटना सही नहीं
Tue, 18 Jun 2024 02:22 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:22 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा के टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि जो सांसद अच्छा काम कर रहा था उसका टिकट काटना सही नहीं था। उन्होंने कहा कि संगठन स्तर पर भी कुछ कमियां रहीं जिसके चलते पार्टी का मिशन 25 सफल नहीं हो सका।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व कैबिनेट मंत्री देवीसिंह भाटी ने लोकसभा चुनाव में भाजपा के टिकट वितरण को लेकर सवाल उठाए हैं। पूर्व मंत्री भाटी ने संगठन के काम और सीटों के बंटवारे को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ पर भी निशाना साधा। चूरू सांसद राहुल कस्वां के टिकट काटे जाने पर भाटी ने कहा कि जो सांसद अच्छा काम रहा था उसका टिकट कटवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में जाट वोटों का ध्रुवीकरण हो गया।
विज्ञापन
भाटी ने कहा कि संगठन स्तर पर भी कुछ कमियां रहीं। उन्होंने प्रदेश में हावी अफसरशाही पर तंज कसते हुए कहा कि जयपुर में विधायक मुख्य सचिव के कमरे के आगे लाइन में खड़े रहते हैं, ऐसे में साफ जाहिर है कि ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी है। अगर अफसरों के ऑफिस के आगे विधायक लाइन में खड़े रहेंगे तो निचले स्तर के कार्यकर्ताओं का क्या होगा।
विज्ञापन
सीटों के बंटवारे को लेकर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि कई लोगों ने अपने प्रभाव से गलत टिकटों का वितरण करवा दिया, जिसके चलते प्रदेशभर में पार्टी को नुकसान हुआ। साथ ही बीकानेर संभाग की तीन में से दो सीटों पर हम हार गए।
विज्ञापन