फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Cyber thugs cheated elderly person of Rs 1.75 lakh; Blackmailed by posing as cyber inspector

Bikaner News: साइबर ठगों ने बुजुर्ग से ठगे पौने दो लाख रुपये; साइबर इंस्पेक्टर बनकर किया था ब्लैकमेल

Tue, 05 Dec 2023 08:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 05 Dec 2023 08:26 PM IST
सार

Cyber Crime In Bikaner: बीकानेर में साइबर ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बता कर पीड़ित बुजुर्ग से बात की थी। पीड़ित ने अश्लील वीडियो डिलीट कराने के लिए साइबर ठगों को लाखों का भुगतान कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने मुक्ता प्रसाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Bikaner News: Cyber thugs cheated elderly person of Rs 1.75 lakh; Blackmailed by posing as cyber inspector
Cyber Crime - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर में साइबर ठगों ने ब्लैकमेल कर एक बुजुर्ग से 1.75 लाख रुपये ठगी की है। बताया जा रहा है कि ठगों ने बुजुर्ग को यूट्यूब और फेसबुक पर अश्लील वीडियो वायरल होने के मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर मोटी रकम ऐंठी है। इसके लिए अपराधियों ने सोशल मीडिया से वीडियो हटाने के नाम पर यह ठगी की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बता कर पीड़ित बुजुर्ग से बात की थी। पीड़ित ने अश्लील वीडियो डिलीट कराने के लिए साइबर ठगों को लाखों का भुगतान कर दिया। पीड़ित बुजुर्ग ने मुक्ता प्रसाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रामपुरा निवासी बुजुर्ग ने बताया कि है कि कुछ दिन पहले उसके पास अनजान नंबर से वीडियो कॉल आई। वीडियो कॉल करने वाली युवती कॉल शुरू होते ही निर्वस्त्र हो गई। उसके बाद उसके बाद से उसके पास फोन आने शुरू हो गए। सामने वालों ने खुद को साइबर इंस्पेक्टर, यूट्यूब मैनेजर बताते हुए कहा कि यूट्यूब पर तुम्हारे कई अश्लील वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके बाद बुजुर्ग से इस मामले में मदद के नाम पर एक लाख 76 हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने साथ हुई इस ठगी का पता चलने पर बुजुर्ग ने मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस को इस बाबत शिकायत दी। फिलहाल पुलिस बुजुर्ग द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed