फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Congress workers clashed during the meeting, ruckus in the presence of former ministers

Bikaner News: समीक्षा बैठक के दौरान आपस में उलझे कांग्रेस कार्यकर्ता, पूर्व मंत्रियों की मौजूदगी में हंगामा

Sun, 30 Jun 2024 08:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनावों में हार को लेकर हुई कांग्रेस की समीक्षा बैठक के दौरान पूर्व मंत्रियों के सामने ही कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में उलझ गए और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया। 

विज्ञापन
Bikaner News: Congress workers clashed during the meeting, ruckus in the presence of former ministers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की समीक्षा बैठक में तीन पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल समीक्षा बैठक में अपना संबोधन दे रहे थे, तभी लूणकरणसर से कांग्रेस के टिकट पर हाल ही में विधानसभा का चुनाव लड़ चुके राजेंद्र मूंड के समर्थकों ने बेनीवाल को कांग्रेस प्रत्याशी को हराने को लेकर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरू कर दिए। विरोध को भांपते हुए वीरेन्द्र बेनीवाल कुछ देर चुप्पी साध ली। इस दौरान वीरेंद्र बेनीवाल और राजेंद्र मूंड के समर्थक काफी देर तक आपस में उलझते दिखे।

विज्ञापन


दरअसल पीसीसी के निर्देशानुसार बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के आम चुनाव 2024 को लेकर कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे गोविंदराम मेघवाल, भंवर सिंह भाटी सहित पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल की मौजूदगी में समीक्षा बैठक चल रही थी। बैठक में वीरेंद्र बेनीवाल अपना संबोधन देने के लिए जैसे ही मंच की तरफ जाने लगे, वहां मौजूद राजेंद्र मूंड के समर्थकों ने बेनीवाल का विरोध शुरू कर दिया, जिसके बाद मूंड और बेनीवाल के समर्थकों के बीच में नोंकझोंक शुरू हो गई। इस समीक्षा बैठक में गहलोत सरकार में कैबिनेट के तीन पूर्व मंत्री मौजूद होने के बावजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आपस में उलझना हैरान करने वाला है।
विज्ञापन


हंगामे की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र से गत विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने वीरेंद्र बेनीवाल का टिकट काटकर राजेंद्र मुंड को  प्रत्याशी बनाया था। पार्टी के इस फैसले के बाद पूर्व विधायक वीरेंद्र बेनीवाल ने विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोंक दी थी। इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र मूंड भाजपा के सुमित गोदारा से मामूली अंतर से चुनाव हार गए थे, जिसे लेकर मूंड समर्थकों में नाराजगी है और इसी को बैठक में हंगामे की वजह बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed