{"_id":"666452193e4d5b723804c0b7","slug":"bikaner-news-called-vc-and-threatened-to-implicate-son-in-murder-case-defrauded-of-rs-50-thousand-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: कुलपति को फोन करके बेटे को मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी, 50 हजार रुपयों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: कुलपति को फोन करके बेटे को मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी, 50 हजार रुपयों की ठगी
Sat, 08 Jun 2024 06:14 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 08 Jun 2024 06:14 PM IST
सार
साइबर ठगों ने बीकानेर के को फोन करके उनके बेटे को मर्डर केस में जेल भेजने की धमकी दी और 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पैसे भेजने के बाद जब वीसी ने अपने बेटे को फोन करके बात की तब उन्हें इस धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटे को मर्डर के केस में फंसाने की धमकी देते हुए साइबर अपराधियों ने पुलिस अधिकारी बनकर कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर से 50 हजार रुपये की ठगी कर ली। स्वामी केशवानंद एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अरुण कुमार के पास पाकिस्तानी नंबर से फोन आया कि उनका बेटा मर्डर केस में फंसा हुआ है। बेटे को जेल भेजने से बचाने के लिए फोन करने वाले ने पचास हजार रुपयों की डिमांड की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार वीसी को कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि आपका बेटा मर्डर केस में फंसा हुआ है, उसे हत्या के मामले में जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। आप बताए गए नंबर पर जितनी जल्दी हो पैसा ट्रांसफर करवा दो नहीं तो बेटे का नाम एफआईआर में आ जाएगा। घबराए हुए वाइस चांसलर ने तुरंत उस नंबर पर पचास हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे भेजने के बाद उन्होंने अपने बेटे को फोन किया तब उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी के बारे में पता चला।
विज्ञापन
मामले में वाइस चांसलर के ओएसडी विपिन लड्ढा ने बीछवाल थाने में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में दोनों मोबाइल नंबर पुलिस को दे दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने वीसी के ओएसडी की रिपोर्ट पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन