{"_id":"675ff788221431684b08a095","slug":"bikaner-news-breach-in-jail-security-home-guard-jawan-detained-with-paid-mobile-and-tobacco-case-registered-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News : जेल की सुरक्षा में सेंध ; की पेड मोबाइल और जर्दे के साथ होमगार्ड के जवान हिरासत में, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News : जेल की सुरक्षा में सेंध ; की पेड मोबाइल और जर्दे के साथ होमगार्ड के जवान हिरासत में, मामला दर्ज
Mon, 16 Dec 2024 03:19 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 16 Dec 2024 03:19 PM IST
सार
सेंट्रल जेल के मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान जेल में ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान प्रतिबंधित सामान के साथ पकड़ा गया। जवान जेल में बंद कैदी तक इस सामान को पहुंचाने वाला था। पुलिस ने जवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीछवाल स्थित सेंट्रल जेल में एक होमगार्ड जवान को मोबाइल, चार्जर, तंबाकू जैसे प्रतिबंधित सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। जेल प्रशासन ने तलाशी के दौरान जवान मानाराम को रंगे हाथों पकड़ा, जो यह सामान जेल में बंद कैदी अशरफ अली तक पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन
जेल के मुख्य गेट पर तलाशी के दौरान होमगार्ड जवान के पास से एक की पेड मोबाइल, उसकी बैटरी, चार्जर की लीड और तीन थैलियों में खुला तंबाकू मिला। पूछताछ में मानाराम ने स्वीकार किया कि यह सामान जेल में बंद अशरफ अली को देने के लिए लाया गया था।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मुख्य प्रहरी सुरेंद्र कुमार ने बीछवाल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मानाराम और अशरफ अली दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि होमगार्ड जवान लंबे समय से जेल में बंद कैदियों को प्रतिबंधित सामान पहुंचाने में लिप्त था।
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब बीकानेर सेंट्रल जेल में इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी जेल में तलाशी के दौरान मोबाइल फोन, सिगरेट, बीड़ी और अन्य प्रतिबंधित सामान कई बार पकड़े जा चुके हैं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मानाराम कब से यह काम कर रहा है और अब तक किस-किस को उसने सामान पहुंचाया है।