फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Bikaner police arrested three members of mobile phone snatching gang

Bikaner News: बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; मोबाइल फोन झपटमार गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, 45 फोन बरामद

Sun, 17 Mar 2024 07:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Mar 2024 07:32 PM IST
सार

रोपियों ने शहर के कई इलाकों में से मोटर साइकिल चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 15 मोटर साइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। 

विज्ञापन
Bikaner News: Bikaner police arrested three members of mobile phone snatching gang
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन छीनने वाली गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 45 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन आरोपियों ने शहर के कई इलाकों में से मोटर साइकिल चोरी करने की वारदात भी स्वीकार की हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई 15 मोटर साइकिल के पार्ट्स बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


प्रशिक्षु आईपीएस और सीओ सदर रमेश ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी जाहिर उर्फ बाबू उर्फ कप्तान निवासी सिक्कों का मोहल्ला, विश्वजीत और सोहिब उर्फ भोमा निवासी मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के हैं। शहर में पिछले कई महीनों से लगातार मोबाइल फोन छीनने की घटनाएं सामने आ रही थीं। आईजी ओमप्रकाश के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा के निर्देशन और उनके स्वयं के सुपरविजन में टीम गठित की गई। इस टीम ने पूर्व में चोरी करने वालों से पूछताछ की और संदिग्ध लोगों के बारे में सुचनाएं एकत्र कीं। जिस पर आज उक्त तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। 
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से चोरी के 45 स्मार्टफोन, एक मोटरसाइकिल तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद किये गये हैं। आरोपियों से पूछताछ में शहर में विगत 01 वर्ष मे करीब 150 मोबाइल छीनने और 20-25 मोटरसाइकिल चुराने की वारदात करना कबूल किया है। तीनों आरोपियों से गहनता से अनुसंधान जारी है। हेड कांस्टेबल योगेन्द्र का इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगे मोबाइल पर रखते थे निगाह
आईपीएस प्रशिक्षु और सीओ सदर रमेश ने बताया कि ये पहले से निगाह रखते थे कि उनके शिकार के पास 5जी या एडवांस मोबाइल है। फिर तेज गति में बाइक से आकर उनका मोबाइल झपट कर फरार हो जाते थे।


गैंग में और भी हैं सदस्य, जल्द होंगे गिरफ्तार
मोबाइल छीनने वाली इस गैंग में इन तीनों के अलावा और भी कई सदस्य हैं। सीओ सदर रमेश ने बताया कि ये आरोपी छीने गए मोबाइल को लेकर अपने आका के पास जाते थे। वहां ये मोबाइल बेच देते थे। मोबाइल खरीदने वाला आका इन मोबाइल को खोल कर उनके पार्टस आगे कहीं बेच देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed