{"_id":"6780016484e460559c0018f1","slug":"bikaner-news-a-young-man-was-seriously-injured-in-firing-due-to-personal-enmity-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: पंडित धर्म कांटे के पास आपसी रंजिश में फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: पंडित धर्म कांटे के पास आपसी रंजिश में फायरिंग, युवक गंभीर रूप से घायल
Thu, 09 Jan 2025 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 Jan 2025 10:33 PM IST
सार
बीकानेर के नया शहर थाना क्षेत्र में पंडित धर्म कांटे के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना में सलमान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अपसी रंजिश में युवक को मारी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नया शहर थाना क्षेत्र में देर रात पंडित धर्म कांटे के पास फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में सलमान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही नया शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घायल सलमान लोहारों की मस्जिद के पास का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात बीकानेर के पंडित धर्मकांटा के पास घायल युवक का लोहे का कारखाना है। यह इलाका नयाशहर थाना क्षेत्र में आता है। घटना की जानकारी मिलते ही रात से ही पुलिस एक्टिव मोड मे है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के मुताबिक फायरिंग की घटना में घायल सलमान का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दूसरे को हलकी चोट आई है। फायर करने वालों में से चार की अब तक पहचान हुई है। इनके नाम हैदर, वसीम, इमरान और अफरीदी है। घायल और फायर करने वाले सभी लोहार जाति के और आपसी रिश्तेदार बताये जाते हैं। इनमें किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
शुरुआती जानकारी के मुताबिक फायरिंग आपसी रंजिश के चलते हुई है, जो दोनों गुटों में पिछले लंबे समय से चली आ रही थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फिलहाल घायल की हालत नाज़ुक बनी हुई है।
विज्ञापन