{"_id":"66a45e0457ddec8d8b0a49d3","slug":"bikaner-mobile-worth-32-lakh-recovered-in-operation-anti-virus-special-operation-of-police-for-lost-phones-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner : ऑपरेशन एंटी वायरस में 32 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, गुम हुए फोन के लिए पुलिस का विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner : ऑपरेशन एंटी वायरस में 32 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, गुम हुए फोन के लिए पुलिस का विशेष अभियान
Sat, 27 Jul 2024 08:10 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 27 Jul 2024 08:10 AM IST
सार
शहर में गुम हो रहे मोबाइलों को बरामद करने के लिए बीकानेर पुलिस की ओर से चलाये गए 'ऑपरेशन एंटी वायरस' के बड़े नतीजे सामने आए हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए इस ऑपरेशन के तहत पुलिस ने 125 फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी तेजस्विनी गौतम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल और पुलिस के साइबर सेल को लगातार मिल रही फोन गुम होने की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बीकानेर पुलिस द्वारा चलाए गए ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत पुलिस ने लगभग 32 लाख रुपये के 125 मोाबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन
एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान बरामद किए गए ज्यादातर मोबाइल महिलाओं, बुजुर्गों, श्रमिकों, स्टूडेंट्स आदि के हैं। एसपी गौतम ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दूरसंचार विभाग के सीईआईआर पोर्टल और पुलिस के साइबर सेल को लगातार फोन गुम होने की शिकायतें मिल रही थीं। साइबर सेल ऐसे मोबाइल की बरामदगी करने के लगातार प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
प्रदेश स्तर पर भी राजस्थान पुलिस ने 10 से 31 जुलाई तक सीईआईआर पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में मोबाइल बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया है। इसी अभियान के तहत बीकानेर में अब तक 32 लाख रुपये कीमत के लगभग 125 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनमें से अधिकांश मोबाइल कम आय वाले लोगों, महिलाओं, मजदूरों और स्टूडेंट्स के हैं।
विज्ञापन
एसपी गौतम ने बरामद हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए और उन्हें साइबर क्राइम और मोबाइल की सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दीं। बीकानेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर दूरसंचार विभाग के ऑनलाइन पोर्टल ceir.gov.in पर शिकायत करें। इसी तरह साइबर क्राइम या ऑन लाइन फ्रॉड का शिकार होने पर cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। हेल्पलाइन नंबर 1930 और मोबाइल नंबर 7877045498 पर भी संपर्क कर सकते हैं।