{"_id":"67f286649dac330327086c9e","slug":"bikaner-major-action-by-jamsar-police-89-kg-poppy-husk-recovered-one-smuggler-arrested-bikaner-news-c-1-1-noi1354-2805649-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner News: जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner News: जामसर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 89 किलो डोडा पोस्त किया बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sun, 06 Apr 2025 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 07:28 PM IST
सार
Bikaner: टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 06 अप्रैल 2025 को रोही नूरसर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान थाना पांचू क्षेत्र के गांव कूदसू निवासी रामकिशन पुत्र शंकरलाल विश्नोई को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन फ्लश आउट के तहत जामसर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 89 किलो 220 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (नंबर RJ 07 GA 4559) को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांदु तथा वृताधिकारी लूनकरनसर नरेन्द्र कुमार पुनिया के मार्गदर्शन में थानाधिकारी जामसर रवि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 06 अप्रैल 2025 को रोही नूरसर क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान थाना पांचू क्षेत्र के गांव कूदसू निवासी रामकिशन पुत्र शंकरलाल विश्नोई को डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें: 'पौत्र रत्न प्राप्ति री आपने खूब सारी बधाई' फोन पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने दी गहलोत को बधाई
आरोपी से पूछताछ जारी है। उसके खिलाफ थाना जामसर में प्रकरण संख्या 56/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 25 में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच थानाधिकारी कालू श्री धर्मवीर (उनि) को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रवि कुमार, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल अजीत सिंह, रामनिवास, भागीरथ सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।