फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: Kamal Delu, the wanted criminal of Raju Thehat murder case, sent to jail, carrying a reward of 1 lakh

Bikaner : राजू ठेहट हत्याकांड के वांछित हार्डकोर क्रिमिनल कमल डेलू को जेल भेजा, एक लाख रुपये को इनामी बदमाश था

Sat, 31 Aug 2024 05:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 05:35 PM IST
सार

राजू ठेहट हत्याकांड में वांछित हार्डकोर अपराधी कमल डेलू को पुलिस ने राजपासा में निरुद्ध कर जेल भेज दिया है। उस पर जोधपुर, बीकानेर, सीकर, बाडमेर में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती जैसे कुल 15 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bikaner: Kamal Delu, the wanted criminal of Raju Thehat murder case, sent to jail, carrying a reward of 1 lakh
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधी कमल डेलू को राजपासा एक्ट में निरुद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम के अनुसार कमल डेलू पर जोधपुर, बीकानेर, सीकर, बाडमेर में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट व फिरौती सरीखे कुल 15 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। कमल डेलू बीकानेर पुलिस का हिस्ट्रीशीटर और बीकानेर जिले का हार्डकोर भी चिन्हित है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूर्व में भी राजू ठेहट प्रकरण में एके-47 हथियार सप्लाई करवाने के प्रकरण में यह वांछित था और इस पर पुलिस मुख्यालय की ओर से एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। बीकानेर पुलिस ने इसे नासिक (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया था। कमल डेलू पुत्र जगदीश बिश्नोई रावताराम स्वामी गैंग का मुख्य सदस्य है, साथ ही पुलिस थाना नया शहर का हिस्ट्रीशीटर व जिले का हार्डकोर अपराधी है, जिसके विरुद्ध अलग-अलग थानों में लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, फिरौती व अवैध हथियार के गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बीकानेर ने इसके विरुद्ध राजस्थान असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 2006 के तहत जिला मजिस्ट्रेट बीकानेर के समक्ष इस्तगासा पेश किया, जिनके द्वारा धारा (3) RAJPASA Act के तहत अपराधी कमल डेलू को निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए है़, जिसकी पालना में कमल को गिरफ्तार कर केन्द्रीय कारागृह भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed