फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner Crime Dead body of a youth found near a liquor shop murder suspected

Bikaner Crime: शराब ठेके के पास मिला युवक का शव, जताई जा रही हत्या की आशंका

Fri, 14 Jun 2024 03:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 03:21 PM IST
सार

शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला है। युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bikaner Crime Dead body of a youth found near a liquor shop murder suspected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना इलाके के करमीसर के वार्ड 23 में शराब के ठेके के पास मदनलाल का शव मिला था, जिसकी सूचना पर नाल थाने के एसआई अमित कुमार मय पुलिस जाब्ते मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


एसआई अमित कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से मदनलाल की हत्या की गई है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का तो पता नहीं चल पाया है। परिजनों का आरोप है कि मदनलाल की हत्या कर दारू के ठेके के पास फेंका गया है।
विज्ञापन




पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन मोर्चरी के आगे इकट्ठे हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस शराब की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed