फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Heinous Crime Behind the Veil of Devotion, Solid Evidence of Misconduct Found; Accused Arrested

Bikaner News: भक्ति की आड़ में चल रहा था घिनौना खेल, कुकर्म के ठोस सबूत मिले, आरोपी बाबा गिरफ्तार

Wed, 26 Mar 2025 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 26 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

धार्मिक स्थल पर पूजा करने वाले बाबा द्वारा घिनौनी करतूत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह बाबा लंबे समय से पीड़ितों को बहला-फुसलाकर उनके साथ अनैतिक कृत्य कर रहा था। 

विज्ञापन
Bikaner News: Heinous Crime Behind the Veil of Devotion, Solid Evidence of Misconduct Found; Accused Arrested
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना करने वाले बाबा की घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है। बाबा पर चार वयस्कों और एक नाबालिग से कुकर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ितों ने पुलिस को वीडियो और फोटो के रूप में ठोस सबूत सौंपे, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि यह मामला पवनपुरी में नागणेचेजी मंदिर के पीछे स्थित एक धार्मिक स्थल से जुड़ा है। यहां पूजा-अर्चना करने वाला बाबा ललित पुत्र नारायण राम लंबे समय से मासूमों को बहला-फुसलाकर अनैतिक कृत्यों को अंजाम दे रहा था। वह पीड़ितों को धमकाकर कई सालों से उनका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ajmer News: अजमेर रेलवे स्टेशन पर 1.34 किलो सोने की ज्वेलरी के साथ युवक गिरफ्तार, 1 करोड़ से अधिक है कीमत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी साल 2020 से ही बच्चों के साथ गलत हरकतें कर रहा था। हाल ही में एक पीड़ित ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सामने आया। परिजनों ने 15 दिन पहले थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद मंगलवार को बाबा को गिरफ्तार कर लिया।


थानाधिकारी ने बताया कि पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ वीडियो और फोटो सबूत उपलब्ध कराए हैं। इन ठोस सबूतों के आधार पर पुलिस ने बाबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इस अपराध में और कोई शामिल था या नहीं।

बाबा की इस करतूत का खुलासा होने के बाद इलाके में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और कठोर सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed