फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner News: Fire breaks out in a biomass plant built with government subsidy worth crores

Bikaner News: आग में धधक रहा करोड़ों की सरकारी सब्सिडी से बना बायोमास प्लांट, फायर सेफ्टी नहीं कोई इंतजाम

Mon, 17 Feb 2025 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 17 Feb 2025 10:31 AM IST
सार

करोड़ों की सरकारी सब्सिडी से बने प्लांट में फायर सेफ्टी सिस्टम नदारद होने से प्रशासन की लापरवाही उजागर हुई है। बीकानेर से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां रवाना की गई हैं, लेकिन आग पर काबू पाने में मुश्किलें बनी हुई हैं। यदि जल्द ही हालात नहीं संभले तो यह बड़ी त्रासदी का रूप ले सकता है।

विज्ञापन
Bikaner News: Fire breaks out in a biomass plant built with government subsidy worth crores
बायोमास प्लांट लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के छतरगढ़ बायोमास प्लांट में देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्लांट के अंदर रखे पराली के भारी स्टॉक में आग लगने से पूरे क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया। इस कारण आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। फायर सेफ्टी सिस्टम के अभाव और संसाधनों की कमी के चलते आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तेज हवाओं के कारण आग और विकराल होती जा रही है, जिससे बड़ा नुकसान होने की आशंका है। मौके पर पहुंचे छतरगढ़ थाना प्रभारी भजनलाल हालात पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन दमकल की पर्याप्त व्यवस्था न होने से हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।
विज्ञापन


बिना फायर सेफ्टी के करोड़ों की सरकारी सब्सिडी से बना प्लांट
इस प्लांट को करोड़ों रुपये की सरकारी सब्सिडी से तैयार किया गया है। हैरानी की बात है कि इतने बड़े प्लांट के निर्माण में फायर फाइटिंग जैसी मूलभूत सुविधा तक नहीं दी गई। ये प्रबंधन की घोर लापरवाही को दर्शाता है। आसपास के ग्रामीण आग की भयावहता को देखकर सहमे हुए हैं। आग बुझाने के लिए इलाके की दमकल गाड़ियां कम पड़ रही हैं, इस कमी को देखते हुए बीकानेर से भी दमकल की गाड़ियों को रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया गया तो यह एक बड़ी त्रासदी का रूप ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed