फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner : ACB raids Maharaja Ganga Singh University, bribe amount of 7 lakh recovered, investigation continues

Bikaner News : महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में एसीबी का छापा, 7 लाख की रिश्वत राशि बरामद, जांच जारी

Tue, 24 Dec 2024 05:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 24 Dec 2024 05:37 PM IST
सार

बीकानेर की महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में परीक्षा संबंधी भुगतान के मामले में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसीबी ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एसीबी की टीम ने सात लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

विज्ञापन
Bikaner : ACB raids Maharaja Ganga Singh University, bribe amount of 7 lakh recovered, investigation continues
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी में आज एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया। यूनिवर्सिटी में परीक्षा से संबंधित भुगतान में कथित भ्रष्टाचार की शिकायत पर एसीबी की टीम ने छापा मारते हुए 7 लाख रुपये की रिश्वत राशि बरामद की है।

विज्ञापन


एसीबी के एडीशनल एसपी आशीष कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में आरोपी मनोज सांखला को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह रिश्वत परीक्षा टेंडर देने के एवज में ली जा रही थी। माइक्रो लिंक इंफोटेक कंपनी अपने प्रतिनिधि के माध्यम से रिश्वत देने की तैयारी में थी। 
विज्ञापन


एएसपी आशीष कुमार ने बताया कि रिश्वत की 7 लाख रुपये की राशि जब्त की गई है। आगे की जांच में पता लगाया जा रहा है कि इस राशि का भुगतान और किसे किया जाना था। प्रारंभिक जांच में परीक्षा विंग के कई अधिकारी संदेह के घेरे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी की इस छापेमारी ने यूनिवर्सिटी प्रशासन में खलबली मचा दी है। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के इस प्रकरण ने परीक्षा प्रक्रिया और अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


आरोपी मनोज सांखला से पूछताछ जारी है। एसीबी अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में और भी अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस मामले में पूरी जानकारी मिलने तक कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed