फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   SKRAU Bikaner 21st convocation organized Haribhau Bagde farming animal husbandry basis nation development

SKRAU Bikaner: 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित, हरिभाऊ बागडे बोले- खेती और पशुपालन ही राष्ट्र के विकास का आधार

Mon, 24 Feb 2025 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 24 Feb 2025 05:31 PM IST
सार

स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा, खेती और पशुपालन ही राष्ट्र के विकास का आधार है।

विज्ञापन
SKRAU Bikaner 21st convocation organized Haribhau Bagde farming animal husbandry basis nation development
स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर जिले में स्थित स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित 21वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे ने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने 1346 विद्यार्थियों को स्नातक, 114 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर तथा 20 विद्यार्थियों को विद्यावाचस्पति की उपाधि प्रदान की। इसके साथ ही 13 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और दो विद्यार्थियों को कुलाधिपति स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


समारोह के दौरान कुलपति प्रो. अरुण कुमार ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। अपने संबोधन में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजस्थान में जल संचयन की महत्ता पर जोर दिया और विद्यार्थियों से किसानों एवं कृषि के उत्थान में अपनी शिक्षा का सार्थक उपयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित युवा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। राज्यपाल ने किसानों से आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और पशुपालन को समृद्धि का माध्यम बनाने की अपील की।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि कृषि और पशुपालन हमारी आजीविका का आधार रहा है। खेती और पशुपालन का विकास ही राष्ट्र के विकास की धुरी है। राज्यपाल ने कहा कि 'हर खेत को पानी, हर हाथ को काम' की अवधारणा को साकार करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि डिग्री प्राप्त करने वाले कृषि विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि कृषि विश्वविद्यालय कृषि की नई तकनीकें इजाद करें और किसानों तक इन्हें पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जल संकट की चुनौती से निपटने के लिए हमें परंपरागत जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने और जल संचयन के प्रयासों को तेज करने की आवश्यकता है। समारोह में विश्वविद्यालय के अधिकारी, संकाय सदस्य, विद्यार्थी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

स्वामी केशवानंद कृषि विश्वविद्यालय का 21वां दीक्षांत समारोह आयोजित,खेती-पशुपालन ही राष्ट्र के व

कुलाधिपति हरिभाऊ बागडे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed