{"_id":"6530c12c9d5d92dddb029410","slug":"12-year-old-student-ishaan-lost-his-life-while-racing-during-a-competition-in-bikaner-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: प्रतियोगिता में रेस लगाते हुए चली गई 12 वर्षीय छात्र ईशान की जान; कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: प्रतियोगिता में रेस लगाते हुए चली गई 12 वर्षीय छात्र ईशान की जान; कार्डियक अरेस्ट से हुई मौत
Thu, 19 Oct 2023 11:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 19 Oct 2023 11:10 AM IST
सार
बीकानेर में एक निजी स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को दौड़ के लिए पास के भ्रमण क्षेत्र में भेजा था। वहां दौड़ने के बाद ईशान बेहोश हो गया। स्कूल शिक्षक उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
छात्र ईशान का फाइल फोटो।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बीकानेर जिले में रेस प्रतियोगिता में दौड़ लगाते समय 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मामला हैरान कर देने वाला है, क्योंकि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है। रेसिंग प्रतियोगिता में दौड़ लगाते हुए छात्र ईशान बेहोश होकर गिर गया। उसे तुरंत ही पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पोस्टमार्टम के बाद ईशान का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार छात्र ईशान एक निजी स्कूल का छात्र था। स्कूल प्रबंधन ने छात्रों को दौड़ के लिए पास के भ्रमण क्षेत्र में भेजा था। वहां दौड़ने के बाद ईशान बेहोश हो गया। स्कूल शिक्षक उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि छात्र की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं, ईशान के पिता अशोक कुमार खत्री ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। ईशान की मौत के पूरे स्कूल में शोक की लहर है। ईशान पढ़ाई में होशियार था और कई गतिविधियों में भी भाग लेता था।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने दी सलाह
बीकानेर के जनरल फिजिशियन और सीएमएचओ डॉ. अबरार पवार ने बताया कि बच्चों को भी कार्डियक अरेस्ट हो सकता है। कई बार कुछ बच्चों को पहले से ही दिल की समस्या होती है और ज्यादा दौड़ने पर वे कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
वहीं, पीबीएम अस्पताल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ. पिंटू नाहटा ने बताया कि बच्चे को सडन कार्डियक अरेस्ट आया था। यह जन्मजात विकृति है। मेडिकल साइंस में इसे वेंट्रिकुलर फिबेलेश कहा जाता है। ऐसे में किसी बच्चे की मौत होती है तो उसके भाई या बहन का स्क्रीनिंग टेस्ट जरूर कराएं।